बारिश में पोखर हुई ओवरफ्लो सड़के बनी दरिया, शेखपुर गुजरान में 2 से 3 फीट तक भरा पानी... आवागमन ठप

बारिश में पोखर हुई ओवरफ्लो सड़के बनी दरिया, शेखपुर गुजरान में 2 से 3 फीट तक भरा पानी... आवागमन ठप

धौलपुर: मानसून में जारी बारिश के दौर के बीच पोखर ओवरफ्लो हो गई है. जिसके चलते सड़के दरिया बन गई है. शेखपुर गुजरान में 2 से 3 फीट तक पानी भरा गया है. आवागमन ठप हो गया है. पोखर का पानी मुख्य रास्ते पर आया तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी है. स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाएं पानी के बीच से गुजरने को मजबूर है.      

घरों के मुहाने तक गंदा पानी पहुंच गया है. ऐसे में  बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है. वहीं  ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल होता है. प्रशासन स्थाई समाधान करें. दिहौली पंचायत के ग्रामीणों ने जल निकासी और सड़क दुरुस्त कराने की मांग उठाई है.