नई दिल्ली : देशभर में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 14 घायल हो गए हैं. मरने वालों में बिहार के 7 और बंगाल के हावड़ा के 4 लोग शामिल हैं. उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ.
सड़क पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया है. राजस्थान में आज से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है. मध्य प्रदेश में 2 दिन बारिश के आसार नहीं, राज्य में अब तक 16% कम बरसात है. पंजाब और यूपी में आज भारी बारिश के आसार हैं.
देशभर में बारिश से जनजीवन प्रभावित
-बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत,14 घायल
-मरने वालों में बिहार के 7 और बंगाल के हावड़ा के 4 लोग शामिल
-उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड
-सड़क पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित
-राजस्थान में आज से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा
-मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं
-मध्य प्रदेश में 2 दिन बारिश के आसार नहीं, राज्य में अब तक 16% कम बरसात
-पंजाब और यूपी में आज भारी बारिश के आसार