नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भीषण गर्मी से वन्यजीवों को पहुंचाई जा रही राहत, नियमित वाटर गन से किया जा रहा छिड़काव

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भीषण गर्मी से वन्यजीवों को पहुंचाई जा रही राहत, नियमित वाटर गन से किया जा रहा छिड़काव

जयपुर : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भीषण गर्मी से वन्यजीवों को राहत पहुंचाई जा रही है. बाघ, शेर, स्लॉथ बीयर, पैंथर समेत कई वन्यजीवों पर नियमित वाटर गन से छिड़काव किया जा रहा है.

एनक्लोजर्स में कूलर, शेड और अतिरिक्त ठंडक की व्यवस्था सक्रिय रखी गई है. भालुओं को आइसक्रीम, तरबूज और ठंडी तासीर वाले फल नियमित दिए जा रहे हैं. हिप्पो सहित अन्य वन्यजीवों की डाइट में मौसम अनुसार विशेष बदलाव किया गया है.

पर्यटकों की सुविधा के लिए रास्तों और बाहरी क्षेत्रों में भी पानी छिड़काव जारी है. गर्मी के प्रभाव को कम करने हेतु पूरे पार्क में सतत मॉनिटरिंग की जा रही है. रेंजर शुभम शर्मा की निगरानी में समूची राहत व्यवस्थाएं नियमित संचालित हो रही है.