जयपुरः मानसून के लिए प्रदेशवासियों को इंतजार करना पड़ेगा. फिलहाल हवाएं मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं है. इस बीच गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए. पश्चिमी जिले जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी में पारा 43 पार गया. राजधानी जयपुर में 39.8 डिग्री रिकॉर्ड तापमान गया.
मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी हवाएं गुजरात तक पहुंच चुकी है. इसके प्रभाव से गुजरात से सटे राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.
जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही राजस्थान में मानसून प्रवेश करेगा.