RPSC ने भर्ती प्रक्रियाओं में पकड़ी रफ्तार, 21 परीक्षाओं का परिणाम जारी... रिक्त पदों पर नियुक्तियों का रास्ता जल्द होगा साफ

RPSC ने भर्ती प्रक्रियाओं में पकड़ी रफ्तार, 21 परीक्षाओं का परिणाम जारी... रिक्त पदों पर नियुक्तियों का रास्ता जल्द होगा साफ

जयपुरः RPSC ने भर्ती प्रक्रियाओं में रफ्तार पकड़ी है. महज 19 कार्य दिवस में रिकॉर्ड 21 भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया है. अगले 30दिनों में 30 परिणाम घोषित करने का लक्ष्य तय करने पर फोकस है. 30 जून से 24 जुलाई के बीच आयोग ने चिकित्सा शिक्षा, कॉलेज शिक्षा, कृषि, रसायन और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी 21भर्तियों के परिणाम जारी किए.         

मई में 1195 और जून में 1267 साक्षात्कार आयोजित किए गए. जबकि जुलाई में रिकॉर्ड 1846 साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे है. वहीं बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर नियुक्तियों का रास्ता जल्द साफ होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार कम होगा.