सूरत (गुजरात) : सार्वजनिक एजुकेशन सोसायटी द्वारा स्थापित सार्वजनिक विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जून माह के दौरान शैक्षणिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित कर अपनी गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव मनाया. शिक्षा, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को समर्पित इन आयोजनों ने विश्वविद्यालय की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आशीष वकील के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में शैक्षणिक चिंतन शिविर, ओपन टेबल चर्चा, छात्रवृत्ति वितरण, वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर तथा सार्वजनिक कॉलेज ऑफ लिबरल आर्ट्स के शुभारंभ सहित अनेक महत्वपूर्ण पहल शामिल रहीं. विभिन्न विषयों पर आयोजित व्याख्यानों, संवाद सत्रों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी गतिविधियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही.
माहभर चले इस उत्सव का समापन विश्वविद्यालय के दानदाताओं एवं सार्वजनिक एजुकेशन सोसायटी के पूर्व अध्यक्षों के सम्मान समारोह के साथ हुआ. पद्मश्री यज़दी करंजिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ. फारुखभाई, सेवंतीभाई, गिरीशभाई,पंकजभाई, कीर्तिभाई, किकाणी परिवार, केतनभाई सहित अनेक दानदाताओं एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी अतिथियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, समाजसेवा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
अपने संबोधन में डॉ. फारुखभाई ने सार्वजनिक विश्वविद्यालय और सार्वजनिक एजुकेशन सोसायटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी KP Group की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.
सेवंतीभाई ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्था और दानदाताओं के योगदान को प्रेरणादायी बताया. गिरीशभाई ने संस्था के विकास में युवा नेतृत्व की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नई पीढ़ी को आगे आने का आह्वान किया.
वहीं, पंकजभाई ने संस्था के साथ अपने वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों को साझा करते हुए सार्वजनिक परिवार को शुभकामनाएँ दीं. SCET कॉलेज के प्रथम दाता ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री कीर्तिभाई विशेष रूप से मुंबई से समारोह में शामिल हुए.
पूर्व अध्यक्षों की ओर से आर. जी. शाह ने दानदाताओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने की इस परंपरा को संस्था के संस्कारों और मूल्यों का प्रतीक बताया.
समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष दिनकरराय, उपाध्यक्ष डॉ. किशोरभाई, अजीतभाई, प्रबंध समिति के सदस्य, विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff.