जयपुर : मुनाफा वसूली के कारण शेयर बाजार में आज भी गिरावट रही. आज दिन भर शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 476.47 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 124.95 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. BSE सूचकांक में बुधवार सुबह से ही दबाव बना रहा.
कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 141.91 अंकों की गिरावट रही. 75, 867.80 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में 0.19 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में आज 6.55 अंकों की गिरावट रही. 23,907.15 अंक पर बुधवार को NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ.
NSE सूचकांक में आज 0.03 फीसदी की मंदी आई. तकनीकी सपोर्ट लेवल से फिलहाल NSE सूचकांक ऊपर ही है. बुधवार को NSE में 3,422 कम्पनियों में कारोबार हुआ. 1,772 कम्पनियों के भावों में सुधार रहा, 1,535 कम्पनियों में गिरावट आई. 115 कम्पनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.