महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला स्पेस पार्क, महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला स्पेस पार्क, महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत का बड़ा ऐलान

मुंबई: महाराष्ट्र में देश का पहला स्पेस पार्क बनेगा. महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बड़ा ऐलान किया. रतनागिरी के माथेरान या माचाल में स्पेस पार्क के लिए जगह तलाशने की कवायद है. स्पेस पार्क में सैटेलाइट निर्माण को बढ़ावा देने की तैयारी है. 

करीब 150 करोड़ के निवेश से 1 हजार करोड़ रुपये राजस्व की संभावना है. वैश्विक कंपनियों को महाराष्ट्र लाकर स्पेस सेक्टर का मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने की तैयारी है. फरवरी में स्पेस फेस्टिवल आयोजित कर ग्लोबल कंपनियों को एक मंच पर लाने की कवायद है. 

पेरिस दौरे के दौरान स्पेस पॉलिसी और भारत-फ्रांस औद्योगिक सहयोग पर अहम चर्चा हुई. स्पेस सेक्टर में नए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया.

महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला स्पेस पार्क: 
-महाराष्ट्र सरकार के उद्योग मंत्री उदय सामंत का बड़ा ऐलान
-रतनागिरी के माथेरान या माचाल में स्पेस पार्क के लिए जगह तलाशने की कवायद
-स्पेस पार्क में सैटेलाइट निर्माण को बढ़ावा देने की तैयारी
-करीब 150 करोड़ के निवेश से 1 हजार करोड़ रुपये राजस्व की संभावना
-वैश्विक कंपनियों को महाराष्ट्र लाकर स्पेस सेक्टर का मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने की तैयारी
-फरवरी में स्पेस फेस्टिवल आयोजित कर ग्लोबल कंपनियों को एक मंच पर लाने की कवायद
-पेरिस दौरे के दौरान स्पेस पॉलिसी और भारत-फ्रांस औद्योगिक सहयोग पर हुई अहम चर्चा
-स्पेस सेक्टर में नए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर