17 सितंबर तक सूर्य करेंगे स्वराशि सिंह में गोचर, जानिए क्या पड़ेगा सभी 12 राशियों पर असर?

17 सितंबर तक सूर्य करेंगे स्वराशि सिंह में गोचर, जानिए क्या पड़ेगा सभी 12 राशियों पर असर?

जयपुर: ज्योतिष में सौरमंडल के राजा सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं 17 अगस्त की रात सूर्य ने राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश कर लिया है. सूर्य अब 17 सितंबर तक सिंह राशि में ही रहेगा सिंह सूर्य की अपनी राशि है. इस राशि पर ये 17 सितंबर तक गोचर करेंगे. उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य देव जगत की आत्मा के कारक हैं.धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत भी सूर्य है. ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा बताया गया है. 

सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं. उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं, जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं. सूर्य के लिए यह राशि महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि 12 राशियों में केवल सिंह का स्वामित्व सूर्य के पास है ऐसे में अपनी ही राशि में पहुंचने पर सूर्य का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है. सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पिता, प्रशासन, सरकारी कार्य और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है ज्योतिष में सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है. इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है पिता, अधिकारी और शासकिय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है, जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है.

शुभ-अशुभ प्रभाव: 
ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य के स्वराशि सिंह में गोचर करने से शेयर मार्केट में बड़ी उत्तल-पुथल अगले एक महीने में हो सकती है. सोने चांदी के दाम में कुछ गिरावट हो सकती है. इनकम टैक्स और जीएसटी में बदलाव भी हो सकते हैं. देश के कुछ हिस्सों में गुजरात महाराष्ट्र में तेज बारिश से जनहानि होगी लेकिन उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान कई राज्यों में अच्छी बारिश होगी. स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं की ओर से छात्र आंदोलन बढ़ेंगे. राजनीति में भी आरोप प्रत्यारोप तेज होंगे और दल बदल की राजनीति हावी रहेगी.

देश-दुनिया में बड़े बदलाव: 
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि दुनिया भर में प्राकृतिक आपदा अधिक रहेगी रियल स्टेट के कारोबार में वृद्धि होगी. विदेशों में राजनीतिक उठापटक सत्ता परिवर्तन इत्यादि होने की संभावना भारतीय बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार बढ़ेगा अचानक किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे और बाजार से वह वस्तु गायब होगी होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा. सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उत्तल पुथल होने की संभावना व्यापार में तेजी आएगी. देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी. प्राकृतिक घटनाएं होगी भूकंप आने की संभावना है.

तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं. बस और रेलवे यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है. बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं. खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे आय में इजाफा होगा राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा.

उपाय: 
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ अनीष व्यास  ने बताया कि भगवान श्री विष्णु की उपासना करें बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखे रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें.  भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ अनीष व्यास  से जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव

मेष राशि: 
कामकाज में आपकी योजनाओं को गति मिल सकती है और आसपास के लोगों का सहयोग भी मिलेगा नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है.

वृषभ राशि:
निवेश या संपत्ति से संबंधित निर्णय लेते समय पूरी जानकारी हासिल करें घर में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने तो बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश करें.

मिथुन राशि:
आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता पर ध्यान दिया जाएगा.

कर्क राशि:
नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है.

सिंह राशि:
आप अपने काम को अधिक व्यवस्थित ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे नौकरी और व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. वरिष्ठ लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है.

कन्या राशि:
दूसरों के व्यवहार को लेकर अधिक सोचने से बचें और अपनी ऊर्जा महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाएं नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा हो सकती है विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं.

तुला राशि:
अपने दम पर कई महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की सराहना होगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क भी बन सकता है.

वृश्चिक राशि:
नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. अधिकारियों से सहयोग मिलने की संभावना है. व्यवसाय करने वालों के लिए नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं.

धनु राशि:
नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और इनमें से कुछ संबंध भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा या धार्मिक गतिविधियों से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं.

मकर राशि:
आर्थिक मामलों में कागजी कार्रवाई और जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें. कार्यक्षेत्र में भी अपने काम को लेकर लापरवाही न करें. स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

कुंभ राशि:
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों को पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर सामने आ सकते हैं.

मीन राशि:
नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है. प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है.