बच्चों की ऑनलाइन दुनिया पर अब लगेगा वक्त का पहरा, Meta के ऐप डिजाइन में बड़े बदलाव के संकेत

बच्चों की ऑनलाइन दुनिया पर अब लगेगा वक्त का पहरा, Meta के ऐप डिजाइन में बड़े बदलाव के संकेत

नई दिल्ली :  बच्चों की ऑनलाइन दुनिया पर अब वक्त का पहरा लगेगा. बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचाने के लिए मेटा का बड़ा कदम है. बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ते दबाव के बीच Meta के ऐप डिजाइन में बड़े बदलाव के संकेत हैं. टीनेजर्स के लिए इंस्टाग्राम-फेसबुक के इस्तेमाल पर नई पाबंदियां लागू करने की तैयारी है.

रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इंस्टाग्राम-फेसबुक इस्तेमाल टीनेजर्स नहीं कर सकेंगे. Instagram-Facebook इस्तेमाल को लेकर डिफॉल्ट सेटिंग्स सख्त होंगी. 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए रोजाना 2 घंटे की इस्तेमाल सीमा का भी प्रस्ताव है. लगातार 15 मिनट स्क्रॉलिंग के बाद ब्रेक लेने का अलर्ट मिलेगा. 

पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी को लेकर स्कूल टाइम में नोटिफिकेशन बंद रहेंगे. टीनेजर्स के अकाउंट पर लाइक्स की गिनती डिफॉल्ट रूप से छिपी रहेगी. 13 साल से कम उम्र के बच्चों को ऐप्स से दूर रखने के लिए सख्त एज वेरिफिकेशन सिस्टम होगा.

पर्सनलाइज्ड फीड के बजाय बिना एल्गोरिदम वाली फीड का विकल्प मिलेगा. बच्चों और टीनेजर्स की सुरक्षा को लेकर मेटा ऐप डिजाइन में बदलाव की तैयारी करने जा रहा है. मेटा ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों के बीच 10 साल में 17 अरब डॉलर के समझौते का ऐलान किया है.