जयपुर : राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में कल पहले चरण का मतदान होगा. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 20 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के लिए वोटिंग होगी. मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों को EVM और प्रक्रिया का अंतिम प्रशिक्षण दिया.
आज EVM के साथ पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं. जयपुर जिले के 18 निकायों में 565 बूथों पर मतदान होगा. पहले चरण में 17 नगर पालिका, 4 नगर परिषद और 1 निगम में निर्विरोध निर्वाचन हुआ. अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम में भी वोटिंग होगी.
चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई परिषदों में मतदान होगा. कुचामन सिटी, डीडवाना, नागौर समेत 27 नगर परिषदों में भी वोटिंग होगी. प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है.