जयपुरः निकाय चुनाव का दूसरा चरण जारी है. 147 निकायों में मतदान प्रक्रिया जारी है. बड़े नगर निगमों की तुलना में छोटी नगर पालिकाओं में मतदान की रफ्तार ज्यादा देखने को मिल रही है. सबसे कम मतदान वाले प्रमुख निकाय है जिसमें उदयपुर नगर निगम- 12.06%, कुशलगढ़ नगर पालिका- 13.95%, कोटा नगर निगम- 14.55%, अजमेर नगर निगम- 14.58%, जयपुर नगर निगम- 16.23%, दौसा नगर परिषद- 17.35% मतदान हुआ.
सिरोही नगर परिषद- 18.85%, पाली नगर निगम- 19.14%,जोधपुर नगर निगम- 19.96%, वहीं कई नगर पालिकाओं में मतदान ने 40% का आंकड़ा पार किया. बाप नगर पालिका- 41.62%, गजसिंहपुर नगर पालिका- 42.51%, मनोहरथाना नगर पालिका- 42.34%, धोरीमन्ना नगर पालिका- 44.38% और बड़ौदामेव नगर पालिका- 44.02% मतदान हुआ.