जयपुर : जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है. 150 वार्डों में सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें दिख रही हैं. लोकतंत्र के महापर्व में जयपुरवासी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने भी मतदान किया है.
मतदान के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक वोटिंग की अपील की है. मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने इंतजाम किए हैं. नगर निगम जयपुर क्षेत्र में शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. पहले दिन घंटे में सभी 150 वार्डों में 16.23 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर 1 बजे राज्य निर्वाचन आयोग मतदान का आंकड़े जारी करेगा.
नगरीय निकाय चुनाव में पहचान को लेकर बड़ी राहत:
वहीं नगरीय निकाय चुनाव में पहचान को लेकर बड़ी राहत दी गई है. वोटर ID नहीं तो 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से पहचान कर सकेंगे. आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, पासपोर्ट भी मान्य होंगे. फोटोयुक्त बैंक-पोस्ट ऑफिस पासबुक से भी पहचान दे सकेंगे. आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पेंशन दस्तावेज और सेवा पहचान पत्र भी मान्य है. सांसद-विधायकों के सरकारी ID और UDID कार्ड भी मान्य है.
जयपुर नगर निगम क्षेत्र में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश:
मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश है. जयपुर नगर निगम क्षेत्र में आज सार्वजनिक अवकाश है. मतदान वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा. औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कामगारों को भी छुट्टी है. आकस्मिक कामगारों को भी मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश अनिवार्य है.
मतदान दिवस पर आचार संहिता की करनी होगी पालना:
बता दें कि मतदान दिवस पर आचार संहिता की पालना करनी होगी. मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में चुनावी कैंप लगाने पर रोक है. 100 मीटर की परिधि में मतदाताओं से मत याचना पर भी प्रतिबंध है. मतदाता पर्चियां केवल सादे सफेद कागज पर देने के निर्देश हैं. मतदान केंद्रों के पास अनावश्यक भीड़ जुटाने पर भी रोक है.