जयपुरः रैपिड रिस्पॉन्स टीम से वन्यजीव सुरक्षा मजबूत होगी. डेजर्ट पार्क में तेज रेस्क्यू सिस्टम विकसित करने की तैयारी है. रैपिड रिस्पॉन्स टीम और रेस्क्यू सेंटर स्थापित होगा. एक करोड़ रुपए की परियोजना से वन्यजीव सुरक्षा बढ़ेगी.
घायल वन्यजीवों को समय पर उपचार और राहत मिलेगा. मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई होगी. आपात स्थिति में विशेषज्ञ टीम तुरंत हस्तक्षेप करेगी. संरक्षण तंत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. तीन वर्ष में यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होगा.