जयपुर : 309 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान संपन्न हुए. निकाय चुनावों में कुल 72.95% मतदान हुआ. पहले चरण में 76.42%, दूसरे चरण में 70.68% मतदान दर्ज किया गया. दूसरे चरण में शुक्रवार को 147 नगरीय निकायों में मतदान हुआ. 61,93,865 मतदाताओं ने वोट डाला. पहले चरण में 162 निकायों में 43,95,853 मतदाताओं ने मतदान किया. दूसरे चरण में धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59%, सिरोही में सबसे कम 62.03% मतदान हुआ. पहले चरण में अरनोद में सर्वाधिक 91.98%, भीलवाड़ा नगर निगम में सबसे कम 63.84% मतदान हुआ. 309 निकायों में 723 संवेदनशील और 3,703 क्रिटिकल मतदान केंद्र थे. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अंतिम मतदान आंकड़े देर रात तक जारी होंगे. गत 196 निकायों के आम चुनावों में 70.31% मतदान रहा था.
शहरी निकाय चुनाव के दोनों चरणों के आंकड़े हुए अपडेट:
शहरी निकाय चुनाव के दोनों चरणों के आंकड़े अपडेट हुए. 309 निकायों में दोनों चरणों का मतदान 72.95% हुआ. पहले चरण के 162 निकायों में 76.42% मतदान हुआ. दूसरे चरण के 147 निकायों में 70.68% मतदान हुआ. पहले चरण में सर्वाधिक मतदान 91.98%,अरनोद में न्यूनतम 63.84% हुआ. दूसरे चरण में सर्वाधिक मतदान 91.59%,न्यूनतम सिरोही में 62.03% हुआ. दोनों चरणों में पहले चरण का मतदान प्रतिशत अधिक रहा. 309 निकायों में कुल मतदाता 1.45 करोड़ से अधिक,1.05 करोड़ से ज्यादा ने वोट डाला. पिछले चुनाव में 196 नगरीय निकायों में 70.31% मतदान हुआ था. उस लिहाज से 2.64% मतदान की बढ़ोतरी हुई.
नगरीय निकाय चुनाव का दूसरा चरण:
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार शाम 6 बजे तक कुल मिलाकर 70.01% मतदान हुआ था. प्रदेश के 147 निकायों में कुल 87,63,595 मतदाता,61,35,153 ने वोट डाला. निकायवार मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो फलोदी के बाप में 88.66%,फलोदी 86.37% हुआ. प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी 82.80%,धरियावद 80.26% हुआ. राजसमंद: भीम 82.49%,देवगढ़ 83.58%,राजसमंद 77.33% हुआ. सवाई माधोपुर: बामनवास 71.24%,गंगापुर सिटी 73.06%,वजीरपुर 83.37% हुआ. सलूंबर: सलूंबर 78.69% हुआ . सीकर: धोद 82.97%,लोसल 78.93%,रामगढ़ शेखावाटी 72.89%,सीकर 65.47% हुआ. सिरोही: माउंट आबू 80.09%,पिंडवाड़ा 65.45%,सिरोही 62.03% हुआ. टोंक: डिग्गी 87.87%,लाम्बाहरिसिंह 85.01%,मालपुरा 83.15%,टोडारायसिंह 83.65%,टोंक 77.13% हुआ. उदयपुर: कानोड़ 82.53%,मावली 88.39%,उदयपुर नगर निगम 67.26% हुआ. फाइनल आंकड़ा कुल मतदाता-87,63,595 कुल मतदान-61,35,153 कुल मतदान प्रतिशत-70.01% हुआ. निकायों में सबसे ज्यादा धोरीमन्ना में 91.59% मतदान हुआ. निकायों में सबसे कम वोटिंग कोटा नगर निगम में 57.02% हुआ.
दोनों चरण मिलकर करीब 73 फीसदी मतदान:
नगरीय निकाय चुनाव के दोनों चरण मिलकर करीब 73 फीसदी मतदान हुआ. मोटे तौर पर तुलना करें तो इन निकायों में पहले 70 फ़ीसदी तक मतदान हुआ था. कुल मिलाकर वोटिंग प्रतिशत में करीब 2:25% की बढ़ोतरी हुई. पहले चरण में 162 निकायों में 76.42% वोटिंग हुई. दूसरे चरण के 147 निकायों में 70.01% मतदान हुआ. पहले चरण में दूसरे चरण से 6.41 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ.दोनों चरणों में कुल करीब 1.05 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया. 309 निकायों में संयुक्त मतदान प्रतिशत करीब 73 फीसदी मतदान हुआ. पहला चरण मतदान में आगे रहा. दूसरे चरण में 6.41% कम वोटिंग हुई.