जयपुरः जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान का समय समाप्त हो गया है. 150 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हुई. 723 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में लॉक हो गया है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. अब 14 सितंबर को मतगणना के साथ 723 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा.
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनाव परिणाम पर निगाहें टिकी है. 2256 मतदान बूथों से सभी मतदान दल भवानी निकेतन पहुंचेंगे. भवानी निकेतन परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. ईवीएम कलेक्शन के लिए करीब 150 काउंटर बनाए गए है.