दौसा में 3 साल के मासूम की खेलते समय पानी के होद में डूबने से मौत, नाहर खोहरा गांव के पास जिंदनकापुरा ढाणी में दर्दनाक हादसा

दौसा में 3 साल के मासूम की खेलते समय पानी के होद में डूबने से मौत, नाहर खोहरा गांव के पास जिंदनकापुरा ढाणी में दर्दनाक हादसा

दौसा: दौसा के मेहंदीपुर बालाजी से खबर मिल रही है. नाहर खोहरा गांव के पास जिंदनकापुरा ढाणी में दर्दनाक हादसा हुआ. 3 साल के मासूम की खेलते समय पानी के होद में डूबने से मौत हो गई. घर के पास पीने के पानी की टंकी पर मां के साथ बालक गया था. 

पानी के होद में खेलते समय बल्ला गिर गया. बेट बल्ला निकालने के चक्कर में होद में जा गिरा. मौत होने पर दादा ने शव देखा. आनन फानन में तुरंत टोड़ाभीम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया. 

बच्चे की मौत से पीड़ित परिवार रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक बच्चे के पिता सिंगराज ट्रेनिंग पर, हाल ही में रेलवे में लोको पायलट में चयन हुआ. मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हुई. परिवारजनों ने पिता को सूचना दी.