जयपुरः नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की मदद के लिए सहायता केंद्र बनेंगे. हर मतदान भवन पर Voter Assistance Booth स्थापित करने के निर्देश दिए गए है. मतदाताओं को सही मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी. BLO स्तर के कार्मिक मतदाता सहायता केंद्रों पर तैनात रहेंगे. मतदाता सूची के जरिए मतदाताओं को मतदाता क्रमांक और सही बूथ बताया जाएगा. एक ही भवन में कई मतदान केंद्र होने पर असमंजस से बचाने की कवायद है.
5 तक मतदान केंद्र वाले भवन में 2 सहायक लगाए जाएंगे. 5 से अधिक मतदान केंद्र होने पर स्थानीय स्तर पर सहायकों की संख्या तय होगी. सहायता केंद्रों पर टेबल, कुर्सी, छाया और पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है. मतदान दिवस पर बूथ की गतिविधियों की जानकारी भी ली जाएगी. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशों की अक्षरशः पालना के निर्देश दिए गए है.