उत्तर प्रदेश के गोंडा में हिट एंड रन,  कार ने करीब 9 लोगों को रौंदा, हादसे में 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में हिट एंड रन,  कार ने करीब 9 लोगों को रौंदा, हादसे में 4 लोगों की मौत

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. कार ने करीब 9 लोगों को रौंद दिया. मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई. यह कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नारायणपुर के भलियनपुरवा के पास हुआ. जब देर रात सवा 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को रौंद दिया. 

अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे एक हादसे में घायल लोगों की मदद कर रह अन्य लोगों को कुचल दिया. आपको बता दें कि पहले एक कार ने पैदल राहगीरों और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और पलट गई.

उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जब घायल लोगों की मदद करनी शुरू की तभी इस बीच दूसरी कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया और फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया.

इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया.