नई दिल्लीः आईपीएल 2027 को लेकर अगले महीने ऑक्शन होने वाले है. जहां सभी टीमें अपनी अपनी रणनीतिक लिस्ट के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी. इसी बीच एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की टूर्नामेंट में एंट्री को लेकर खबरें तेज हो गई है. आगामी सीजन में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर का नाम भी जुड़ सकता है, आमिर अब ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर चुके हैं.
उन्होंने ब्रिटिश प्लेयर के तौर पर अफगानिस्तान प्रीमियर लीग ड्राफ्ट में अपना नाम दिया है. इसके बाद से ही खिलाड़ी को लेकर आईपीएल में खेले जानें की संभावना तेज हो गई है. संभावना है कि आमिर आईपीएल में खेल सकते है. मोहम्मद आमिर ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग ड्राफ्ट के लिए ब्रिटिश नागरिक के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया है.
पहली बार नहीं होगा ऐसाः
बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ब्रिटिश नागरिकता ले चुके है. यही कारण है कि अब खिलाड़ी के आईपीएल में खेले जाने की संभावना अधिक हो गई है, अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार नहीं होगा कि कोई पाकिस्तानी क्रिकेटर दूसरे देश की नागरिकता लेने के बाद आईपीएल में खेले. क्योंकि इससे पहले अजहर महमूद आईपीएल में खेल चुके है. 2012 से 2015 के बीच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था. वहीं इसके बाद आमिर टूर्नामेंट में एंट्री मार सकते है.
टीमें अपने मनपसंद खिलाड़ियों पर खेलेगी दांवः
ऑक्शन अगले महीने गोवा में होना है. जहां सभी टीमें अपने मनपसंद खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी. लेकिन इसमें और भी खास देखने वाली बात ये होगी कि मोहम्मद आमिर पर कौनसी टीम भरोसा जताती है.