नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2027) से पहले खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर बड़ा फेरबदल सामने आया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 4 प्लेयर्स की अदला-बदली हुई है. इंग्लैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं. वहीं, इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन एलिस अब सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे. आज IPL ने इस ट्रेड की आधिकारिक घोषणा की.
13 करोड़ के लिविंगस्टोन अब 6 करोड़ में CSK के हुए:
इस ट्रेड में सबसे ज्यादा चर्चा लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) की हो रही है. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अब वह 6 करोड़ रुपए की संशोधित फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) को चेन्नई ने उनकी मौजूदा फीस 3 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है. एडवर्ड्स पैर की चोट की वजह से IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे.
🚨 News 🚨 @ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027. Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move to #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH. Details ▶️ https://t.co/wC0HDKvRzJ
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2026
खलील अहमद की SRH में वापसी:
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को 4.80 करोड़ रुपए में टीम से जोड़ा है. खलील इससे पहले 2018 से 2021 तक हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने IPL 2025 में चेन्नई के लिए 14 मैचों में 15 विकेट हासिल किए थे. हालांकि, IPL 2026 में चोट की वजह से वे सिर्फ 5 मैच ही खेल सके थे.
नाथन एलिस भी हैदराबाद में शामिल:
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) भी 2 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से जुड़ गए हैं. डेथ ओवरों में अपनी प्रभावी गेंदबाजी और विविधताओं के लिए पहचाने जाने वाले एलिस के आने से हैदराबाद का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होने की उम्मीद है.