नई दिल्ली : खुशियों की दीये और उत्साह की लौ...बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड. देश और प्रदेश आशीर्वाद का दीया से जगमगाया. सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम हुआ. प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजन हुआ.
PM मोदी के जन्मदिन पर 6 घाटों से महाकाल लोक तक दीपोत्सव हुआ. 3 मिनट में 33.27 लाख दीये जले, उज्जैन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. कार्तिक मेला मैदान में 9 लाख दीयों से मोदी का विशाल चित्र बनाया. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत मध्यप्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीये जले.
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 1.25 लाख, ओडिशा में करीब 1 करोड़ और गुजरात में 88 लाख से ज्यादा दीये जले, ओडिशा में 8,810 यूनिट रक्तदान हुआ. दुनिया के कई शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में मोदी को बधाई दी.