लोक परीक्षा संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा, किरेन रिजिजू बोले-हम बिल पर 10 घंटे चर्चा के लिए तैयार

लोक परीक्षा संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा, किरेन रिजिजू बोले-हम बिल पर 10 घंटे चर्चा के लिए तैयार

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही जारी है. लोक परीक्षा संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा हो रही है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम बिल पर 10 घंटे चर्चा के लिए तैयार है.संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर  कहा कि मैंने सभी पार्टियों के नेताओं, कांग्रेस के चीफ व्हिप, समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप, DMK और NCP से बात की और सभी इस बात पर सहमत हुए कि 6 घंटे की चर्चा को 2 घंटे और बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया जाए.

हम सब इस बात पर सहमत हुए.मैं सदन में यह बात कह रहा हूं कि वेणुगोपाल जी, अगर आपको अतिरिक्त 2 घंटे चाहिए, तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है. हम मिलकर इस पर फैसला कर सकते हैं. स्पीकर ने अभी कहा है कि इसे एक घंटा और बढ़ाने में हमें कोई आपत्ति नहीं है.अगर 8 घंटे से भी ज़्यादा समय की ज़रूरत पड़ी, तो हम 10 घंटे की चर्चा के लिए भी तैयार हैं.

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है. सत्ता पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा के लिए सहमत है. बेहतर कानून के लिए सार्थक चर्चा जरूरी है. विधि व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए संशोधन है. संसद का मानसून सत्र चल रहा है. लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन बिल 2026 पर चर्चा जारी है. जितेन्द्र सिंह ने UPA सरकार में पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में पहले भी पेपर लीक होते थे.

पेपर लीक एक राज्य तक सीमित नहीं है. साल 2009 में रेलवे परीक्षा पेपर लीक हुआ. 2011 में इंजीनियरिंग का पेपर लीक हुआ. 2012 और 2013 में भी पेपर लीक हुए. उन्होंने कहा कि पेपर लीक पर पहले कार्रवाई नहीं होती थी. 1992, 2010 में परीक्षा सुधार की सिफारिश हुई. कांग्रेस-UPA सरकारों ने सिफारिशों को नहीं माना है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ मंजूर नहीं है. इससे पहले राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई. विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित हुई. कल सुबह 11 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हुई.