प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज है. देशभर में आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू हुआ. वहीं इस बार अभियान के फोकस में युवाओं को भी रखा गया. जिनके लिए शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छ पाठशाला का आयोजन किया जाएगा. 

सभी प्रमुख स्थानों व सार्वजनिक स्थलों को साफ करने,सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा शिविर, जनभागीदारी से स्वच्छता व स्वच्छता से ही समृद्धि की थीम पर फोकस है. 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर सभी पर्यटन,धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा. 

1 अक्टूबर को एक दिन-एक घंटे व एक साथ ही देश भर में स्वच्छता को लेकर अभियान चलेगा. जिसमें सभी मिलकर किसी सार्वजनिक स्थल की सफाई करेंगे. वहीं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा. इसमें गांव सभाओं व शहरी क्षेत्रों में विशेष बैठक होगी. साथ ही एक पेड़ मां के नाम पर पौध रोपण भी होगा.