जयपुर : 4 निकायों में अध्यक्षीय चुनाव के लिए लोकसूचना जारी की गई है. जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में अध्यक्षीय चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गए हैं. कल 19 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन दर्ज होगा.
21 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी. 22 सितंबर को नाम वापसी, इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा. 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. मतदान खत्म होते ही 25 सितंबर को अध्यक्ष पद की मतगणना होगी.
26 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. जरूरत पड़ने पर 26 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्त होते ही उपाध्यक्ष पद की मतगणना की जाएगी.