VIDEO: राजस्थान बीजेपी को मिले नए प्रभारी, हरियाणा के संजय भाटिया को बनाया प्रभारी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: 26 महीने प्रभारी रहने के बाद राधामोहन दास अग्रवाल की विदाई हो गई और राजस्थान बीजेपी को प्रभारी के तौर पर मिले हरियाणा के संजय भाटिया. मध्य प्रदेश की कविता पाटीदार और दिल्ली के कुलजीत सिंह चहल को सह प्रभारी बनाया गया है. अगले विधानसभा चुनाव तक यही प्रभारी रहेंगे. खास बात है नितिन नवीन के दौरे से ठीक पहले राजस्थान को नया प्रभारी मिला है.

आखिरकार राजस्थान बीजेपी को नया प्रदेश प्रभारी मिल गया. हरियाणा के पानीपत निवासी और राज्य सभा सांसद संजय भाटिया को राजस्थान बीजेपी का प्रभारी बनाया गया. राजस्थान में प्रभारी स्तर पर यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में निकाय चुनाव संपन्न हुए है और अब प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज हैं. पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी भी समय होने की संभावना के बीच भाजपा के केंद्रीय संगठन ने राजस्थान की जिम्मेदारी में बदलाव किया है. ऐसे में नए प्रभारी के सामने आगामी पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की चुनौती होगी. अभी संजय भाटिया हरियाण से राज्यसभा सांसद है.

--- कौन है संजय भाटिया ---
-हरियाणा में इनकी गिनती मनोहरलाल खट्टर के करीबियों में रही
-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पौध से निकले और बीजेपी की सियासत में जड़े जमाई
-हरियाणा के प्रभारी रहे सतीश पूनिया से नजदीकी
-हरियाणा बीजेपी युवा मोर्चा में कई पदों पर रहे
-लगातार छह सालों तक हरियाणा बीजेपी के महासचिव का जिम्मा संभाला
-हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे
-लोकसभा में सर्वाधिक वोटों से जीत के कारण देश में छा गए थे
-2019 के लोकसभा चुनावों में करनाल से जीते थे करीब 6लाख 56हजार वोटों सेविराट जीत दर्ज की थी
-दिग्गज कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा को हराया था
-आगे चलकर 2024 के चुनावो में बिना किसी विरोध के अपने अग्रज मनोहर लाल खट्टर के लिए लोकसभा सीट छोड़ दी थी
-यही त्याग उन्हें 2026 में राज्यसभा लेकर पहुंचा और वे राज्यसभा सांसद बने
-नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संजय भाटिया को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम में महासचिव बना कर बड़ी जगह दी

--- कौन है कविता पाटीदार ---
-राजस्थान बीजेपी का सह प्रभारी बनाया है पाटीदार को
-नितिन नवीन की टीम में है राष्ट्रीय मंत्री
-2022 से बीजेपी की राज्यसभा सांसद है मध्यप्रदेश से
-मालवा की राजनीति से लेकर देश की सियासत में अपनी पहचान
-बीजेपी का बड़ा महिला ओबीसी फेस
-बीजेपी के अहम अभियान सेवा संकल्प अभियान की राष्ट्रीय सह प्रभारी भी है कविता पाटीदार

--- कौन है कुलजीत सिंह चहल ---
-बीजेपी ने राजस्थान का सह प्रभारी बनाया
-दिल्ली के बड़े नेताओं में गिनती
-NDMC के उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी ज़िम्मेदारी
-दिल्ली बीजेपी के महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी
-जाट नेता के तौर पर दिल्ली में पहचान

राजस्थान में प्रभारी और सह प्रभारी बिल्कुल सटे हुए राज्यों से लाए गए है. संजय भाटिया का राज्य हरियाणा,कविता पाटीदार का राज्य मध्यप्रदेश और कुलजीत सिंह चहल का प्रदेश दिल्ली राजस्थान से सटा है यहां की सियासी आबो हवा से तीनों परिचित है कुछ समय बाद ओर अच्छे से जान जायेंगे. नितिन नवीन ने चौंकाते हुए तीन नए चेहरों को देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का प्रभारी बनाया है. कम भजनलाल शर्मा और बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौर ने नए प्रभारी को बधाई दी.