राजस्थान कैडर के ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों का बढ़ा DA, 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

जयपुर: राजस्थान कैडर के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य के ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही अधिकारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है.

कार्मिक विभाग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं. इस फैसले का लाभ राजस्थान कैडर के पात्र अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को मिलेगा.

इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी शामिल हैं.कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अब 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा.