जयपुर : पंचायतीराज चुनाव 23 और 24 सितम्बर को आरक्षण की लॉटरी होगी. जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के पदों का आरक्षण होगा. 23 सितम्बर को जिला परिषद सदस्यों, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी होगी. सुबह 10:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण प्रक्रिया होगी.
57 जिला परिषद सदस्यों में से एसटी, एससी, ओबीसी और महिला आरक्षण का निर्धारण होगा, जिलें में 22 पंचायत समिति प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्यों की भी लॉटरी निकाली जाएगी. महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का निर्धारण होगा. कुल 57 वार्डों में से 10 एससी, 8 एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे.
शेष 29 वार्डों में से 15 सामान्य पुरुष और 14 सामान्य महिला के लिए आरक्षित होंगे. 24 सितम्बर को सरपंच और वार्ड पंचों के पदों का आरक्षण होगा. संबंधित उपखंड अधिकारी मुख्यालय पर सरपंच-वार्ड पंचों की लॉटरी होगी. लॉटरी के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ होगी.