राजस्थान में आज से शुरू हुए 'ग्रामीण सेवा शिविर-2026', CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर करीब एक माह चलेगा महाअभियान

राजस्थान में आज से शुरू हुए 'ग्रामीण सेवा शिविर-2026', CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर करीब एक माह चलेगा महाअभियान

जयपुर : राजस्थान में आज से 'ग्रामीण सेवा शिविर-2026' शुरू हो गए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर महाअभियान करीब एक माह चलेगा. आज से 15 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे. राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, ऊर्जा समेत 22 विभाग मौजूद रहेंगे. 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पालनहार योजना के प्रकरण निपटाए जाएंगे. महिलाओं को लाडो प्रोत्साहन और अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा. रोडवेज के रियायती और निःशुल्क यात्रा पास जारी होंगे. गांव-गांव आयुर्वेद विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेगी. पेयजल, हैंडपंप और पाइपलाइन लीकेज की शिकायतें दूर होंगी. 

ग्रामीण सड़कों और सरकारी भवनों की मरम्मत पर फोकस होगा.  स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. कैंसर, टीबी और स्किल सेल स्क्रीनिंग भी होगी. पशुओं के स्वास्थ्य शिविर और बीमा पॉलिसी का वितरण होगा. 

बिजली, ट्रांसफार्मर और सप्लाई से जुड़ी शिकायतें दूर होंगी. किसानों को फसल बीमा और कृषि योजनाओं की जानकारी मिलेगी. एनएफएसए, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग के कार्य होंगे. अभियान की मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर समन्वय प्रकोष्ठ बनेगा.