सुप्रीम कोर्ट को जल्द मिल सकते 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से की नियुक्ति की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट को जल्द मिल सकते 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से की नियुक्ति की सिफारिश

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट को जल्द 3 नए जज मिल सकते है. 3 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से नियुक्ति की सिफारिश की. गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल को SC  में जज नियुक्त करने की सिफारिश की. 

दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को भी SC में जज नियुक्त करने की सिफारिश. तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपारेश कुमार सिंह को भी SC का जज नियुक्त करने की सिफारिश. CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने आज बैठक में फैसला लिया.