जयपुरः ज्योतिष, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार 11 जुलाई 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है. मेष, वृषभ और मिथुन समेत 12 राशि वालों के लिए आज क्या खुशखबरी है? जानिए आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा. आपकी राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपको भाग्य का लाभ दिलाएगा. आपको आज कुछ नए संपर्कों से भी अच्छा लाभ मिलेगा. आपको आज पिता और चाचा से लाभ और सहयोग मिलेगा. आपको आज कुछ शुभ सूचना मिल सकती है. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे. अगर आप किसी काम को लेकर परेशान हैं तो वह दूर हो जाएगी. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कारोबार में लाभ को दर्शाने वाला रहेगा. आपको आज भाग्य कम प्रयास में ही अधिक सफल बनाएगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगै. नौकरी कर रहे लोग अपने अनुभवों का अच्छा फायदा उठाएंगे. आपको आज दोस्तों से भी लाभ और सहयोग मिलेगा. आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं. रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर रहेगा. यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिेए. अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसे नजरअंदाज न करें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य बनाए रखें. अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है. आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है. या किसी दूर रहने वाले संबंधी से बात हो सकती है जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है. बच्चों के व्यवहार से खुशी मिलेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और सफलता दिलाने वाला रहेगा. आज साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से आपको आज बचना होगा. आपको आज अपने खान-पान पर भी ध्यान देना होगा. पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है. गुरु और गुरु समान व्यक्ति से आपको आज सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर आप कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं. बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिेलेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन मानसिक रूप से उलझाने वाला रहेगा. आपको आज पारिवारिक जीवन में परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा. विरोधियों से आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है. वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा. अपने लिए आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा. आपको आज जोखिम लेने से बचने की जरूरत है.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करके अधिकारी वर्ग को हैरान कर सकते हैं. आप अगर विदेशों से संबंधित आयात- निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. आप अपने किसी पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद में ना पड़े, इससे आपको उनसे पूरा सपोर्ट मिल पाएगा. आज रचनात्मक कार्य में आप रुचि दिखाएंगे, घर की साज सज्जा पर भी आज आप फोकस कर पाएंगे.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन जोश और ऊर्जा की वृद्धि करने वाला रहेगा. ऐसे में आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे. आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आपको आज भूमि, भवन का लाभ मिलेगा. आप किसी नई तकनीक को सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा. आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और घर के बड़ों से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा. अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आप आज साहस और धैर्य से लाभ पा सकेंगे. आपको अपने परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसमें भी आपका स्वार्थ समझ सकते हैं इसलिए आज बिना मांगे सहयोग देने से भी आपको बचन चाहिए. बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के मौके गंवा सकते हैं. आपकी कोई पुरानी चाहत आज पूरी हो सकती है. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. आपको खुशखबरी मिल सकती है.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. आपको अपनी वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा. आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे और आपके धन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आपका बेहतर तालमेल रहेगा और आप सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे. आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई आनंददायक सूचना मिल सकती है. आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी. और आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा.
मकर राशि
आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए कई मामलों में अनुकूल रहेगा. वैसे खर्च के मामले में आपको आज हाथ समेटकर चलना होगा. कामकाज के मामले में आज आपको आपको सजग रहना होगा. आपको आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. सितारे कहते हैं कि आज आपको पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा. अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको आज सफलता मिल सकती है. विदेश से भी आपको आज फायदा मिल सकता है. आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं.
कुंभ राशि
आपको आज कानूनी मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा. अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो यह आपके लिए परेशानी ला सकता है, इसलिए आज जो भी करें उस पर पहले अच्छे से विचार कर लें. सेहत के मामले में भी आज आपको आपको अपना ध्यान रखना चाहिए. वैसे, जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज फायदा मिल सकता है. आपको किसी मित्र से भी आज सहयोग मिलने का योग बना हुआ है. लेकिन आपको आज निवेश के मामले में बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है.
मीन राशि
व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है. आप आज अपनी किसी चाहत को पूरा कर पाएंगे. अपने व्यवसाय में रुके हुए डील के फाइनल होने से आपको आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है. आपके करियर में भी आज तरक्की का संयोग बनेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको आज पूरा सहयोग आपको मिलेगा पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें.