जयपुर: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2026-27 के तहत राजस्थान के किसानों को अनुदान पर उन्नत कृषि यंत्र मिलेगा. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-उप क्षेत्र और धान उत्पादन से जुड़े जिलों को अनुदान मिलेगा.
कटाई उपरांत फसल प्रबंधन एवं फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनुदान मिलेगा. खाद्यान्न, तिलहन और बागवानी के लिए कटाई उपरांत आवेदन कर सकेंगे. किसान 30 सितंबर तक राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे.
अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, करौली, झालावाड़, खेरतल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर,टोंक, उदयपुर के किसानों को अनुदान मिल सकेगा. कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने निर्देश जारी किए.
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2026-27:
-प्रदेश के किसानों को अनुदान पर मिलेगा उन्नत कृषि यंत्र
-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-उप क्षेत्र और धान उत्पादन से जुड़े जिलों को मिलेगा अनुदान
-कटाई उपरांत फसल प्रबंधन एवं फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मिलेगा अनुदान
-खाद्यान्न, तिलहन और बागवानी के लिए कटाई उपरांत कर सकेंगे आवेदन
-किसान 30 सितंबर तक राज किसान साथी पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
-अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डीग, धौलपुर,
-डूंगरपुर, हनुमानगढ़, करौली, झालावाड़, खेरतल-तिजारा, कोटा,
-कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर,
-श्रीगंगानगर,टोंक, उदयपुर के किसानों को मिल सकेगा अनुदान
-कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने जारी किए निर्देश