जयपुर : जयपुर जिले के वाटिका नगर पालिका में चुनाव मतगणना पूर्ण हो गई है. 10 बीजेपी, 6 कांग्रेस, 2 RLP और 7 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है. वहीं जयपुर नगर निगम के 10 वार्डों में से 7 बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. जयपुर वार्ड 142 में भाजपा की भगवती चुनाव जीती. वार्ड 51 से कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर जीते.
जयपुर नगर निगम के वार्ड 121 से नीरज अग्रवाल विजय घोषित हुए. जयपुर नगर निगम के चुनाव परिणाम में शुरुआती रुझान आये. वार्ड 41 का चुनाव परिणाम घोषित हुए.बीजेपी प्रत्याशी दया सिंह को जीत मिली. वार्ड 41 से जीत भाजपा प्रत्याशी दया सिंह विजयी हुए.
बता दें कि जयपुर नगर निगम चुनावों में अभी तक आए परिणामों में भाजपा का पलड़ा भारी है. भाजपा के करीब 10 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के 4 प्रत्याशियों ने जीत की दर्ज की है. एक निर्दलीय प्रत्याशी को भी जीत हासिल हुई है. अभी तक करीब 15 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है .