जयपुरः विधानसभा उपचुनाव को लेकर 3 राज्यों की 3 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. एमपी की दतिया सीट पर पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे चल रहे है. वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट में भी पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है.
जहां बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल आगे चल रहे है. बिहार की बांकीपुर सीट पर पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे है. हालांकि अभी किसी भी सीट पर फाइनल रिजल्ट सामने नहीं आया है.