जयपुर: राजस्थान के 147 शहरी निकायों में मतदान आज होगा. दूसरे चरण में 87.60 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे. मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के बीच से पार्षद चुनेंगे. जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार मैदान में है. धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे कम 41 उम्मीदवार है. मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. कई निकायों में निर्दलीय और अन्य दल भी टक्कर दे रहे है. कई जगह त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला है. पहले चरण में 9 सितंबर को 76.41% मतदान हुआ था. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान आज होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जगतपुरा में मतदान करेंगे. नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज गेटोर, जगतपुरा में मतदान करेंगे. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी वार्ड 141 के बूथ नंबर 10 पर मतदान करेंगी. सुबह करीब 8:30 बजे बूथ पर पहुंचने का कार्यक्रम है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सुबह 9 बजे मतदान करेंगे. पोद्दार मूक बधिर स्कूल में मतदान करेंगे.
लोकतंत्र के पर्व में जयपुर जिला कलेक्टर का "संदेश":
चुनाव की व्यस्तता के बीच जिला कलेक्टर ने सबसे पहले मतदान किया. मालवीय नगर स्थित ऋषिकुल विजय स्कूल में मताधिकार का उपयोग किया. इस दौरान सभी लोगों से लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की. कलेक्टर संदेश नायक वोट डालने के बाद फील्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले.
बीकानेर जिले के 6 निकायों के लिए मतदान जारी:
बीकानेर जिले के 6 निकायों के लिए मतदान जारी है. देशनोक,नोखा,खाजूवाला,नापासर,लूणकरणसर व श्रीडूंगरगढ़ में मतदान हो रहा है. 6 निकायों के लिए 234 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया जारी है. शाम 6 बजे तक मतदान होगा. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है. जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन,SP मृदुल कच्छावा मॉनिटरिंग कर रहे है.
लोकतंत्र के पर्व को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू:
पिंडवाड़ा नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए लोकतंत्र के पर्व को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ. पिंडवाड़ा नगरीय निकाय चुनाव के 25 बूथ केंद्रों पर 25 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से विधिवत मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. पिंडवाड़ा में 20056 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 10342, महिला मतदाता 9714, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और जवानों को तैनात किया है. प्रशासन की आमजन से अपील भयमुक्त होकर मतदान करें, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं.