जयपुर : राजधानी जयपुर में बदला मौसम का मिजाज फिर गया है. शहर के अलग अलग इलाकों में बारिश शुरू हो गई है.कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है. 22 गोदाम, सिविल लाइंस, सोडाला, रामबाग, टोंक रोड, सहकार मार्ग सहित कई इलाकों में बारिश हो रही है.
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से राजस्थान में फिर मॉनसून एक्टिव हुआ है. मॉनसून के तीसरे दौर में आज 22 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव होने से कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है.
30 और 31 जुलाई को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 2 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मंगलवार को टोंक समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच बारिश दर्ज की गई.