जयपुर : इस बार वायुसेना एयरफोर्स डे को ‘एयर पावर वीक’ के रूप में मनाएगी. 4 अक्टूबर को एयरफोर्स मैराथन से एयर पावर वीक की शुरुआत होगी. मैराथन परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरता को समर्पित है.
2025 में सेखों मैराथन में देशभर के 46 एयरफोर्स स्टेशनों से 45 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे. 8 अक्टूबर को जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर एयरफोर्स डे सेलिब्रेशन होगा. 9 अक्टूबर को रणनीतिक चर्चा होगी.
10 अक्टूबर को विदेशी सैन्य नेतृत्व की मौजूदगी. 12 अक्टूबर को मल्टीनेशनल एक्सरसाइज ‘तरंगशक्ति’ का समापन होगा. विदेशी वायुसेनाओं के साथ योग, सांस्कृतिक संवाद और एयरक्राफ्ट स्टेटिक डिस्प्ले होंगे.