नई दिल्लीः धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आज 151वीं जयंती है देशभर में बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा को नमन किया. झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. देश आदिवासी नायक-नायिकाओं को याद कर रहा.
जनजातीय गौरव दिवस राष्ट्रीय दिवस बन चुका है. बिरसा मुंडा का साहस देश को प्रेरित करता रहेगा. जनजातीय समाज के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. बिरसा मुंडा का संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा है. राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज का योगदान है. गरीबी से बाहर निकलना उपलब्धि है. पहले विदेशी दृष्टिकोण से पर्व तय होते थे. जनजातीय समाज ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई.
1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया:
हमने एक संकल्प लिया था कि जो विकास की परियोजनाओं से वंचित रहे उन्हें प्राथमिकता मिले. देश के जो आदिवासी इलाके जो पिछड़ो में भी पिछड़े होते थे, उन पर हमारी सरकार ने अपना पूरा सामर्थ्य लगाया है. पीएम जनमन योजना और धरती आबाद जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, इन दोनों योजनाओं के लिए हमने 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया है.
देश से माओवादी आतंक का खात्मा:
हमने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है. आज का यह आयोजन ऐसे समय पर हो रहा है जब देश की 2 बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है. देश के करीब 50 करोड़ लोगों ने भीषण गरीबी को पार किया है और देश से माओवादी आतंक का खात्मा हो गया है.