लहूलुहान होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने नहीं छोड़ी हिम्मत, दुबई-इजराइल फ्लाइट में हाईजैक की साजिश की नाकाम, पीएम मोदी ने की तारीफ

लहूलुहान होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने नहीं छोड़ी हिम्मत, दुबई-इजराइल फ्लाइट में हाईजैक की साजिश की नाकाम, पीएम मोदी ने की तारीफ

नई दिल्लीः जांबाज भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है. पीएम मोदी से लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की है. जिन्होंने दुबई-इजराइल फ्लाइट में हाईजैक की साजिश की नाकाम किया. दरअसल ओमानी मूल के को-पायलट ने भारतीय पायलट पर चाकू से वार किए कॉकपिट से मारपीट की आवाजें सुनकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. 

विमान के 2 मिनट में 17 हजार फीट नीचे जाने से एकबारगी सांसें थम गई. लेकिन पायलट स्मित मछार घायल होने के बावजूद को-पायलट से संघर्ष करते रहे. फिर एयर मार्शल और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला औक को-पायलट को काबू में लेकर तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई. 

पीएम मोदी ने की तारीफः
बाद में सभी यात्रियों को विशेष विमान से सुरक्षित तेल अवीव पहुंचाया गया. ज्यादातर इजराइली यात्रियों के साथ कुल 174 यात्री फ्लाइट में सवार थे. पीएम मोदी ने स्मित मछार की तारीफ करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. PM नेतन्याहू ने घटना को विमान हाईजैक कर 9/11 जैसी साजिश से जोड़ा है.