जयपुर: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ रहे है. मंदिरों मे जय भोले के जयकारे गूंज रहे है. राजधानी में सुबह से कतारों में जुटे शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे है. कांवड़िए गलताजी से पवित्र जल लेकर शिवालयों में पहुंचे है. झाड़खंड महादेव मंदिर में सुबह 4:30 बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ.
ताड़केश्वर महादेव मंदिर के सुबह 4 बजे पट खुले, इसके बाद से ही लगातार श्रद्धालु कतारों में दर्शन के लिए लगे हुए है. जहां बोल बम के जयकारे ही जयकारे चारों ओर गूंज रहे है. वहीं शाम को शिवालयों में नयनाभिराम विशेष श्रृंगार और भव्य झांकियां देखने को मिलेगी.