राजस्थान में 309 निकायों का चुनाव परिणाम, 200 निकाय में भाजपा ने फहराया परचम... 10 नगर निगमों में से 6 में बनाया बोर्ड

राजस्थान में 309 निकायों का चुनाव परिणाम, 200 निकाय में भाजपा ने फहराया परचम... 10 नगर निगमों में से 6 में बनाया बोर्ड

जयपुरः प्रदेश में 309 निकायों का चुनाव परिणाम सामने आ गया है. 309 निकायों में से 200 निकाय में भाजपा ने परचम फहराया है. 94 कांग्रेस,5 निर्दलीय,एक RLP, एक AAP, एक CPIM, जबकि 7 का परिणाम बाकी है. 10 नगर निगमों में से 6 में भाजपा ने बोर्ड बनाया. कांग्रेस सिर्फ बीकानेर नगर निगम में ही मेयर बना सकी. 3 नगर निगम जोधपुर,जयपुर,कोटा का परिणाम आना बाकी है.           

47 नगर परिषद में से भाजपा ने 31 जीते है. कांग्रेस 13, निर्दलीय एक, अन्य एक जीता, जबकि एक का परिणाम आना बाकी है. 252 नगर पालिका में से 163 में भाजपा के चेयरमैन बने है. 80 कांग्रेस,4 निर्दलीय, 2 अन्य जीते, जबकि 3 का परिणाम आना बाकी है. जयपुर,जोधपुर,कोटा नगर निगम सहित सुकेत नगर पालिका का 25 सितंबर को परिणाम आएगा. कांग्रेस 41 जिलों में से 9 जिलों में एक भी निकाय में बोर्ड नहीं बना सकी.