जयपुरः दिवाली-छठ तक त्योहारी सीजन के चलते जेब पर महंगे किराए की मार पड़ रही है. जयपुर से कोलकाता का किराया 17 हजार रुपए के पार हो गया है. वहीं पुणे से जयपुर का किराया 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है. जयपुर से मुंबई का किराया 18 हजार रुपए और जयपुर से दिल्ली का किराया 14 हजार रुपए पहुंच गया है.
हवाई किराए में करीब डेढ़ से तीन गुना तक की बढ़ोतरी हुई है. जयपुर से जाने की बजाय आना ज्यादा महंगा हुआ है. ट्रैवल एजेंट्स के अनुसार लगातार त्योहारों के चलते किराए में बढ़ोतरी हुई है. इस बार गत वर्ष की तुलना में हवाई सफर अधिक महंगा हुआ है