दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग का तांडव, भीषण आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग का तांडव, भीषण आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर में हाहाकार मच गई है. दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग का तांडव देखने को मिला. भीषण आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गई है

वहीं मालवीय नगर आग हादसे में कई विदेशी नागरिकों की मौत हुई है. मृतकों में ज्यादातर अफ्रीकी मूल के लोग बताए जा रहे हैं. होटल के ऊपर बने PG में पीड़ित रह रहे थे, जिसकी जांच जारी है. मुख्य आरोपियों और पार्टनर्स की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं.

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर अग्निकांड पर कहा कि बिल्डिंग का वह मालिक, जो लापरवाही के लिए जिम्मेदार है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा. हम किसी भी अवैध इमारत और दोषी पाए जाने वालों को नहीं बख्शेंगे.

हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इमारत को NOC मिली थी या नहीं. हम यह पता लगा रहे हैं कि BnB चलाने के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.