एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट में भारत ने फिर जीता गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से दी शिकस्त

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट में भारत ने फिर जीता गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से दी शिकस्त

नई दिल्लीः एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मिला है. महिला क्रिकेट में भारत ने फिर गोल्ड जीता. फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से शिकस्त दी. भारत ने श्रीलंका को 217 रन का लक्ष्य दिया था. जहां स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 79 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी 69 रन पर ही ढेर हो गई. 

मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 99 रन बनाए, शेफाली ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाए. वहीं स्मृति मंधाना ने 79 रनों की पारी के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 7 छक्के और 5 चौके जड़े. इसके साथ ही खिलाड़ी ने अपने 11000 इंटरनेशनल रन पूरे किए, खास रिकॉर्ड के साथ वो इस आंकड़े को छूने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए.     

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई. और 18 रन पर पहला विकेट गिर गया. दुलानी 3 और हसीनी परेरा 0 पर आउट हो गई. यहां से उम्मीदें कप्तान पर थी लेकिन वो भी अपना विकेट 29 रन बनाकर गंवा बैठी. जिसके बाद विकेट का सिलसिला जारी रहा. हर्षिता माधवी 0, हंसिमा करुणारत्ने 1 के रूप में श्रीलंका का पांचवां विकेट 49 के स्कोर पर गिरा.