VIDEO: निकाय-पंचायत चुनाव पॉलिटिक्स! तिरंगे को हाथ में थामे गांव-ढाणी तक पहुंचेगी बीजेपी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में बीजेपी राज्यभर में तिरंगा यात्राएं निकालेगी.प्रदेश में हर घर तिरंगा बनेगा राष्ट्रवाद के साथ जनसंपर्क का माध्यम.9 अगस्त को जयपुर के परकोटे में सीएम भजन लाल शर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकलेगी.14 अगस्त को विभाजन विभीषिका को लेकर आयोजन होंगे, पड़ौसी देश बांग्लादेश में पनपे घटनाक्रम के मद्देनजर विभाजन विभीषिका कार्यक्रम अहम कड़ी. 

भारत की आजादी की वर्षगांठ को समर्पित बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान का आगाज हो चुका है.अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, सम्मान समारोह, सेल्फी विद तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.बीजेपी प्रदेश महामंत्री और अभियान संयोजक मिथलेश गौतम ने बताया क संभाग, जिला, मंडल, विधानसभा, नगर, वार्ड, गांव और ढाणी स्तर तक तिरंगा यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम होंगे. संगठन ने जिला, मंडल और विधानसभा स्तर पर टीमों का गठन किया है. लक्ष्य है कि कोई वार्ड या ग्राम पंचायत अभियान से अछूता नहीं रहे वीडियो साझा कर अभियान को डिजिटल विस्तार दिया जाएगा. युवाओं को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 2026 में National Flag of India Quiz भी शुरू किया गया है, जो 15 अगस्त तक चलेगा.

निकाय पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की सरगर्मियों के बीच बीजेपी का हर घर तिरंगा अभियान चर्चाओं में रहेगा. बीजेपी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के जरिए व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुटेंगे.अभियान इस बार केवल राष्ट्रीय पर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा संगठन इसे प्रदेश के गांव, ढाणी, वार्ड और बूथ स्तर तक अपनी पहुंच मजबूत करने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करेगा. पार्टी ने प्रदेश में 80 लाख से अधिक तिरंगे वितरित करने का लक्ष्य रखा है. 

BJP का हर घर तिरंगा अभियान का महत्व:
राष्ट्रवाद और देशभक्ति:
-निकाय-पंचायत चुनाव से पहले हर घर तिरंगा लहराने का लक्ष्य और व्यापक जनसंपर्क 
-विभाजन विभीषिका को लेकर सेमिनार और संगोष्ठी आयोजन
-पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम के कारण विभाजन विभीषिका से जुड़े कार्यक्रम
-इनमें बताया जायेगा क्यों भारत के टुकड़े हुए और बने पाकिस्तान बांग्लादेश
-तिरंगा यात्राओं के जरिए भाजपा जिला, मंडल, विधानसभा और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी
-सीएम भजन लाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत प्रमुख नेता उतरेंगे सड़कों पर
-सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान से जोड़ा जाएगा जेन z को

हाल ही में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय के बयानों ने भारतीय उप महाद्वीप की सियायत को गरमा दिया. वाजेद जाय ने पाकिस्तान और ISI के मंसूबे सामने रखे और भारत को अलर्ट भी किया.उल्लेखनीय है कि भारत में रह रही शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है.ऐसे में विभाजन विभीषिका से जुड़े बीजेपी के कार्यक्रम महत्वपूर्ण है. बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान में जिला और मंडल स्तर तक की रणनीति को अमलीजामा पहना दिया गया .. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ लगातार अपडेट ले रहे सत्ता संगठन मिलकर मिलकर आयोजनों को सफल बनाएंगे