जयपुर में आज जिला परिषद-पंचायत समिति की लॉटरी, 57 जिला परिषद वार्डों का होगा आरक्षण निर्धारण

जयपुर: जयपुर में आज जिला परिषद-पंचायत समिति की लॉटरी होगी. सुबह 10.15 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी प्रक्रिया होगी. 57 जिला परिषद वार्डों का आरक्षण निर्धारण होगा. जयपुर जिला परिषद क्षेत्र की आबादी 23.57 लाख है. 

SC आबादी 17.02 प्रतिशत के हिसाब से 10 वार्ड SC के लिए, ST आबादी 13.97 प्रतिशत के हिसाब से 8 वार्ड ST के लिए और 10 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे. शेष 29 वार्डों में 15 सामान्य पुरुष, 14 सामान्य महिला. 22 प्रधान पदों की भी आरक्षण लॉटरी निकलेगी. 4 SC, 3 ST, 4 OBC और 11 सामान्य प्रधान पद है.      

प्रधान पदों में 50% आरक्षण महिलाओं के लिए. 386 पंचायत समिति वार्डों का भी आरक्षण होगा. 64 SC, 46 ST और 56 OBC वार्ड आरक्षित. 24 सितंबर को सरपंच-वार्ड पंचों की लॉटरी. उपखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों की लॉटरी होगी. लॉटरी के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ होगी.