जयपुरः हिंडौनसिटी में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB ने डिस्कॉम के स्टोर कीपर को ट्रैप किया. जगदीश बैरवा को 8 हजार की घूस लेते दबोचा है. नया ट्रांसफार्मर देने की एवज में घूस मांगी थी.
ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DSP जगदीश भारद्वाज ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में कार्रवाई की गई.