राजसमंद में ACB का बड़ा धमाका, CGST के दो दलालों अनिल पारीक और सुशील को 25-25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा

राजसमंद में ACB का बड़ा धमाका, CGST के दो दलालों अनिल पारीक और सुशील को 25-25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा

राजसमंदः राजसमंद में ACB ने बड़ा धमाका किया है CGST के दो दलालों को ACB ने दबोचा है. दलाल अनिल पारीक और सुशील को दबोचा है. 25-25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा. 60 लाख रुपए की डिमांड की थी. CGST के सुपिरिटेंडेंट सांवलराम को भी ACB ने डिटेन किया.     

परिवादी को 3 करोड़ रुपए का नोटिस दिया था. सेटलमेंट करने की एवज में घूस मांगी जा रही थी. ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB एएसपी हिम्मत सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई. DG गोविंद गुप्ता,ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई हुई.