RPSC भर्ती में बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा, आयोग की भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी छेड़छाड़ का मामला आया सामने

RPSC भर्ती में बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा, आयोग की भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी छेड़छाड़ का मामला आया सामने

अजमेर: RPSC भर्ती में बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा हुआ है. आयोग की भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. DoIT के रिक्रूटमेंट पोर्टल में सेंध लगाकर तीन अभ्यर्थियों के आवेदन अवैध रूप से विड्रॉ किए गए. 

सहायक खनिज अभियंता (खान एवं भू-विज्ञान विभाग) भर्ती परीक्षा -2024 से मामला जुड़ा है. आरपीएससी के एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर रघुवीर गुर्जर की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. 

अज्ञात व्यक्ति पर बिना अनुमति अभ्यर्थियों के आवेदन वापस लेने का आरोप है. साइबर पुलिस आईपी एड्रेस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है. जांच में पता लगाया जा रहा है कि पोर्टल में सेंध कैसे और किसके द्वारा लगाई गई. पुलिस ने मामले की गहन तकनीकी जांच शुरू की.

अजमेर से बड़ी खबर: 
-RPSC भर्ती में बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा
-आयोग की भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी छेड़छाड़ का मामला आया सामने
-DoIT के रिक्रूटमेंट पोर्टल में सेंध लगाकर तीन अभ्यर्थियों के आवेदन अवैध रूप से किये गए विड्रॉ
-सहायक खनिज अभियंता (खान एवं भू-विज्ञान विभाग) भर्ती परीक्षा -2024 से जुड़ा है मामला
-आरपीएससी के एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर रघुवीर गुर्जर की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज
-अज्ञात व्यक्ति पर बिना अनुमति अभ्यर्थियों के आवेदन वापस लेने का आरोप
-साइबर पुलिस आईपी एड्रेस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी
-जांच में पता लगाया जा रहा है कि पोर्टल में सेंध कैसे और किसके द्वारा लगाई गई
-पुलिस ने मामले की गहन तकनीकी जांच शुरू की