दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस से कई यात्री चोटिल, प्रभावित लोगों को दी जा रही हर संभव मदद

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस से कई यात्री चोटिल, प्रभावित लोगों को दी जा रही हर संभव मदद

नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस से कई यात्री चोटिल हुए है. एयर टर्बुलेंस के कारण कई यात्रियों को चोट आई है. जिसको लेकर एयर इंडिया ने बयान देते हुए कहा कि आज फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ.    

विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आई है. उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया है. एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है. घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.